ईएसआईसी-गुवाहाटी भर्ती 2026 टीचिंग फैकल्टी के 33 पदों पर वैकेंसी, 15 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

ईएसआईसी-गुवाहाटी भर्ती 2026  टीचिंग फैकल्टी के 33 पदों पर वैकेंसी, 15 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, गुवाहाटी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपने विभिन्न विभागों में टीचिंग फैकल्टी के विभिन्न 33 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

दिसपुर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, गुवाहाटी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपने विभिन्न विभागों में टीचिंग फैकल्टी के विभिन्न 33 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

ईएसआईसी-गुवाहाटी की ओर से जारी 33 रिक्तियों में प्रोफेसर के 6, एसोसिएट प्रोफेसर के 13 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 14 पद शामिल हैं। जिन विभागों में प्रोफेसर के 6 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें फार्माकोलॉजी, एफएमटी, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और एनेस्थीसिया में 1-1; एसोसिएट प्रोफेसर के 13 पदों पर जिन विभागों में भर्ती निकली है, उनमें फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकियाट्री, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, एनेस्थीसिया, रेडियोडायग्नोसिस और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 1-1; और एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जनरल मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, साइकियाट्री, एनेस्थीसिया और स्टैटिस्टिशियन में 1-1 एवं रेडियोडायग्नोसिस, एक्सीडेंट और इमरजेंसी व आईसीयू में 2-2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोफेसर पद के लिए 67,700 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर पोस्ट के लिए 78,800 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 1,18,500 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास एनएससी गाइडलाइंस के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 69 वर्ष तय की गई है।

वॉक-इन इंटरव्यू 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से 'डीन का कक्ष, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बेल्टोला, गुवाहाटी-781022' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी भी लाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी-गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि ईएसआईसी की ओर से यह नियुक्ति शुरू में 3 वर्ष के लिए होगी, जिसे उम्मीदवारों के संतोषजनक परफॉर्मेंस के आधार पर हर वर्ष 2 वर्ष तक और बढ़ाया जा सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 8:47 PM IST

Tags

Next Story