ईएसआईसी-केरल में स्पेशलिस्ट समेत 27 पदों पर भर्ती का मौका, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

ईएसआईसी-केरल में स्पेशलिस्ट समेत 27 पदों पर भर्ती का मौका, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
कर्मचारी राज्य बीमा निगम असम (ईएसआईसी), केरल ने अपने मॉडल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आश्रमम, कोल्लम में संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम), स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम) और सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

तिरुवनंतपुरम, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम असम (ईएसआईसी), केरल ने अपने मॉडल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आश्रमम, कोल्लम में संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम), स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम) और सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईएसआईसी केरल की ओर से जारी रिक्तियों में सुपर स्पेशलिस्ट के 2, स्पेशलिस्ट के 7 और सीनियर रेजिडेंट के 18 पद शामिल हैं। ईएसआईसी ने जिन विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट के 2 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एंडोक्रिनोलॉजी में 1 और कार्डियोलॉजी में 1 पद शामिल है।

ईएसआईसी ने जिन विभागों में स्पेशलिस्ट के 7 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें जनरल मेडिसिन में 1, आईसीयू में 2, कैजुअल्टी (ए एंड ई) में 2, डर्मेटोलॉजी में 1 और माइक्रोबायोलॉजी में 1 पद शामिल है।

ईएसआईसी ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 18 पदों की रिक्तियों की घोषणा की है, उनमें कार्डियोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, जनरल सर्जरी में 2, आईसीयू में 2, जनरल मेडिसिन में 3, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 2, ईएनटी में 2, पैथोलॉजी में 1, पीडियाट्रिक्स में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 2 और कैजुअल्टी में 1 पद शामिल है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सुपर स्पेशलिस्ट पद के लिए एंट्री लेवल पर 2,00,000 रुपए प्रतिमाह, सीनियर लेवल पर 2,40,000 रुपए प्रतिमाह, पार्ट-टाइम एंट्री लेवल पर 1,00,000 रुपए प्रतिमाह और कंसल्टेंट (सीनियर लेवल) के लिए 1,50,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

स्पेशलिस्ट पद के लिए जूनियर लेवल पर 1,38,108 रुपए प्रतिमाह, सीनियर लेवल पर 1,60,752 रुपए प्रतिमाह और पार्ट-टाइम लेवल पर 60,000 रुपए प्रतिमाह होगा। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, सीनियर रेजिडेंट पद के लिए उम्मीदवारों की सैलरी 1,38,108 रुपए प्रतिमाह के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सुपर स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए संबंधित स्पेशलिटी में एमसीएच/डीएम/डीएनबी या इसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यताओं के बाद मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना और कम से कम पांच वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।

स्पेशलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास टीसीएमसी रजिस्ट्रेशन के साथ एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डीएनबी या डिप्लोमा; कैजुअल्टी/आईसीयू के लिए एनेस्थिसियोलॉजी/जनरल मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन/इमरजेंसी मेडिसिन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, सभी पोस्ट ग्रेजुएट अतिरिक्त क्वालिफिकेशन भी मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होने चाहिए। इसके अलावा डिग्री होल्डर्स के लिए संबंधित स्पेशलिटी में 5 वर्ष का अनुभव और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए संबंधित स्पेशलिटी में 7 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

सुपर-स्पेशियलिटी विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के लिए जनरल मेडिसिन में एमडी/डीएनबी या डीएम/डॉएनबी; स्पेशियलिटी विभागों के लिए एमबीबीएस के बाद संबंधित स्पेशियलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डीएनबी या डिप्लोमा और टीसीएमसी रजिस्ट्रेशन जरूरी है। आईसीयू के लिए एनेस्थिसियोलॉजी/जनरल मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन/इमरजेंसी मेडिसिन/क्रिटिकल केयर मेडिसिन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।

कैजुअल्टी के लिए इमरजेंसी मेडिसिन में पीजी डिग्री या एनेस्थिसियोलॉजी/जनरल मेडिसिन/पल्मोनरी मेडिसिन/क्रिटिकल केयर मेडिसिन में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं, संबंधित स्पेशियलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन न होने पर संबंधित स्पेशियलिटी में कम से कम दो वर्ष के अनुभव वाले और मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड एमबीबीएस डॉक्टरों को कैजुअल्टी विभाग के लिए चुना जाएगा।

आवेदकों की अधिकतम आयु सुपर स्पेशलिस्ट और स्पेशलिस्ट पोस्ट के लिए 69 वर्ष और सीनियर रेजिडेंट पद के लिए 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 14 जुलाई को 'मेडिकल सुपरिटेंडेंट के कमरे के पास, ईएसआईसी मॉडल और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, असरामम' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों के केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। वहीं, साक्षात्कार शुरू होने से पहले उम्मीदवारों का इसी दिन सुबह 9 से 10 बजे के बीच उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज वेरिफाई हो जाएंगे, उन्हें ही वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 250 रुपए और एससी/एसटी के लिए 50 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पोर्टल पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 7:16 PM IST

Tags

Next Story