व्यापार: ईवी निर्माता रिवियन में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी

ईवी निर्माता रिवियन में 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता रिवियन ने लागत में कटौती के लिए लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।

सैन फ्रांसिस्को, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता रिवियन ने लागत में कटौती के लिए लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023 की चौथी तिमाही की आय कॉल में नवीनतम कटौती की घोषणा की।

चौथी तिमाही की रिपोर्ट से पता चला है कि 2022 की तुलना में 2023 में दोगुने ईवी का उत्पादन और वितरण करने के बावजूद, कंपनी को अभी भी वर्ष के लिए 5.4 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है।

इसके अलावा, वर्ष 2024 के लिए, रिवियन को लगभग उतनी ही संख्या में वाहनों का उत्पादन करने का अनुमान है। लगभग 57 हजार वाहन। उसने 2023 में भी इतने ही वाहन का उत्पादन किया था।

रिवियन के संस्थापक और सीईओ आरजे स्कारिंगे ने कहा, "हम कारोबार में लागत दक्षता बढ़ाने, सकारात्मक मार्जिन हासिल करने और अपने दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

2023 की चौथी तिमाही में रिवियन का कुल राजस्व 1,315 मिलियन डॉलर था, जो 13,972 वाहनों की डिलीवरी से मिला। 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए, कुल राजस्व 4,434 मिलियन डाॅॅॅलर था, जो 50,122 वाहनों की डिलीवरी के बदले हासिल हुआ।

इसने चौथी तिमाही में 1.5 बिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो कि 2022 की समान तिमाही में दर्ज 1.72 बिलियन डॉलर के नुकसान से थोड़ा कम है।

जुलाई 2022 के बाद से रिवियन की छंटनी का यह तीसरा दौर है, जब उसने अपने कर्मचारियों में 6 प्रतिशत की कमी की थी। फरवरी 2023 में, ईवी निर्माता ने अपने कार्यबल में 6 प्रतिशत की अतिरिक्त कटौती की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Feb 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story