एसआईआर के कारण मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि आरपी सिंह

एसआईआर के कारण मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि  आरपी सिंह
देश के दो राज्यों असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने गुरुवार को भाजपा के जीत का दावा किया।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के दो राज्यों असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने गुरुवार को भाजपा के जीत का दावा किया।

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा तीनों जगहों पर पड़े बंपर वोट की तारीफ की। उन्होंने कहा, "अधिक वोट एसआईआर का असर है। जो सारे नकली मतदाता थे, जो मृतक थे और जो शिफ्ट हो चुके थे, उनके नाम वोटर लिस्ट से हट गए, जिसके कारण मतदान प्रतिशत का बढ़ना स्वाभाविक था। लोकतंत्र में वोट ज्यादा पड़े, तो अच्छी बात है।"

उन्होंने चुनाव के दौरान कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आने को सराहते हुए कहा, "चुनाव आयोग की यह जीत है कि कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आई है। आयोग ने यह भी वादा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी हिंसा नहीं होने देंगे। बंगाल के अंदर भी अब भयमुक्त चुनाव होगा।"

उन्होंने संसद में महिलाओं की भागीदारी के सवाल पर कहा, "प्रधानमंत्री लगातार महिलाओं की भागीदारी की बात करते हैं। देश के अंदर तीन करोड़ से अधिक बहनों और बेटियों को उन्होंने लखपति दीदी बनाया है। वह लगातार महिलाओं की चिंता करते हैं। इस बार भवानीपुर से हम लोग जीतने वाले हैं और सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के खिलाफ जीत मिलेगी। जिस प्रकार नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था, उसी तरह इस बार भी हराएंगे।"

उन्होंने कहा, "इस समय सबसे बड़ी गारंटी महिला सुरक्षा और घुसपैठियों को भगाने की है। ममता सरकार में जिस तरह से महिला के खिलाफ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म हुए। ममता सरकार उन घटनाओं के आरोपियों को संरक्षण देते हुए पाई गई, जिन्होंने यह दुष्कर्म किए।

उन्होंने टीएमसी सरकार द्वारा एसआईआर का विरोध किए जाने पर कहा, "ममता बनर्जी इस बार दिक्कत यह हो रही हैं कि वह पहले फर्जी वोटर्स के सहारे चुनाव जीतती थीं, जो अब नहीं रहे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story