'एग्जाम में ध्यान रखते थे, बीमार होने पर साथ रहते थे', शबाना आजमी ने किया फारूक शेख को याद

एग्जाम में ध्यान रखते थे, बीमार होने पर साथ रहते थे, शबाना आजमी ने किया फारूक शेख को याद
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो जिंदगी भर साथ चलते हैं। ऐसे ही एक खास रिश्ते को याद करते हुए मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पुराने दोस्त और अभिनेता फारूक शेख को उनकी जयंती पर याद किया। अपने पोस्ट में उन्होंने उन यादों का जिक्र किया, जो आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो जिंदगी भर साथ चलते हैं। ऐसे ही एक खास रिश्ते को याद करते हुए मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पुराने दोस्त और अभिनेता फारूक शेख को उनकी जयंती पर याद किया। अपने पोस्ट में उन्होंने उन यादों का जिक्र किया, जो आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं।

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर फारूक शेख की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके साथ बिताए गए कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों सेंट जेवियर्स कॉलेज में साथ पढ़ते थे और वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।

अपने पोस्ट में शबाना ने कहा, ''एग्जाम के दौरान फारूक शेख हमेशा मेरा ख्याल रखते थे। वह यह सुनिश्चित करते थे कि मेरे पेन में स्याही खत्म न हो जाए, ताकि मैं आराम से लिख सकूं। जब मैं बीमार होती थी, तब भी वह मेरे साथ खड़े रहते थे। हालांकि, इस सबके बीच वह मुझे चिढ़ाते भी रहते थे। उन्होंने कभी सीधे तौर पर मेरी तारीफ नहीं की।''

उन्होंने कहा, ''कॉलेज के दिनों के बाद भी हमारा साथ बना रहा। हमने लगभग 22 साल तक दुनिया भर में साथ काम किया। हमने मशहूर नाटक 'तुम्हारी अमृता' में एक साथ परफॉर्म किया, जिसे फिरोज अब्बास खान ने निर्देशित किया था। मैं आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।''

अगर फारूक शेख के करियर की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में रहे हैं, जिन्होंने अपनी सादगी और शानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई। फारूख शेख ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और 1973 में 'गर्म हवा' से फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने सत्यजीत रे, साई परांजपे और ऋषिकेश मुखर्जी जैसे दिग्गजों के साथ काम किया और 'चश्मे बद्दूर', 'बाजार' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। टीवी और थिएटर में भी वह सक्रिय रहे और अपने सहज अभिनय के लिए जाने गए।

28 दिसंबर 2013 को फारूक शेख का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वह दुबई में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 1:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story