मुझे फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है अरविंद केजरीवाल

मुझे फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने उन्हें फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा।

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने उन्हें फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजधानी प्रदूषण से जूझ रही है, और अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। हर तरफ कूड़े के ढेर हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। दिल्ली विधानसभा ने मुझे फांसी घर पर प्रश्न पूछने के लिए बुलाया है। मैंने विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि उनके समन के अनुसार मैं 6 मार्च को उपस्थित रहूंगा। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए समिति से मेरी विनती है कि कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए।

उन्होंने पत्र में आगे कहा कि मैं दिल्ली विधानसभा की प्रक्रिया और कामकाज के नियम 172 और 220 के तहत 18 फरवरी के समन को स्वीकार करता हूं। इस नोटिस के अनुसार, मैं 6 मार्च को दोपहर 3:00 बजे बताई गई जगह पर कमेटी ऑफ प्रिविलेज के सामने खुद पेश होऊंगा। मेरे पेश होने से कानूनी और संवैधानिक अधिकारों, उपायों, आपत्तियों और दलीलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और ये सभी साफ तौर पर सुरक्षित हैं। ट्रांसपेरेंसी और पब्लिक अकाउंटेबिलिटी के हित में, मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि इस मामले में कमेटी की प्रोसिडिंग्स को लाइव-स्ट्रीम किया जाए। कृपया इस कम्युनिकेशन के मिलने की जानकारी दें।

बता दें कि हाल ही में शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया गया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि वे कट्टर ईमानदार हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story