फर्रुखाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपए के खोए हुए 101 स्मार्टफोन बरामद

फर्रुखाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपए के खोए हुए 101 स्मार्टफोन बरामद
फर्रुखाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम को करीब 22 लाख रुपए के खोए हुए कुल 101 स्मार्टफोन को बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बरामद किए गए सभी गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं।

फर्रुखाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। फर्रुखाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम को करीब 22 लाख रुपए के खोए हुए कुल 101 स्मार्टफोन को बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बरामद किए गए सभी गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं।

फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रभारी सीओ संजय वर्मा ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी कि लोगों के खोए हुए 101 स्मार्टफोन सर्विलांस टीम ने बरामद किए हैं, जिनकी बाजरों में कीमत करीब 22 लाख रुपए है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर सर्विलांस सेल टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें उनको सफलता मिली है। टीम में सेल प्रभारी संत कुमार, अनुराग कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, सचिन सिंह और राहुल शर्मा शामिल थे।

उन्होंने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत से जनपद और अन्य जनपदों से खोए हुए कुल 101 मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया है। सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है।

सीओ ने सभी मोबाइल स्वामियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए। अपने फोन वापस मिलने पर मोबाइल फोन मालिकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, सर्विलांस टीम की सफलता की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

बता दें कि 29 मार्च को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ईस्टर्न रेंज-। की टीम ने इसी प्रकार की एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और बेचने में शामिल एक अंतर-राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया था। टीम ने मौके से 2 आरोपियों सहित विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों के 83 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए थे। यह ऑपरेशन वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा, एसआई रणजीत सिंह और एचसी सौरभ के नेतृत्व वाली एक समर्पित टीम द्वारा पूरी सटीकता के साथ अंजाम दिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 March 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story