बॉलीवुड: सपने जैसा है बड़े पोस्टर्स और पर्दे पर खुद को देखना फातिमा सना शेख

सपने जैसा है बड़े पोस्टर्स और पर्दे पर खुद को देखना फातिमा सना शेख
अभिनेत्री फातिमा सना शेख की दो फिल्में 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' हाल ही में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर सना ने कहा कि बड़े पोस्टर्स और सिनेमाघरों के पर्दे पर खुद को देखना अभी भी सपने जैसा लगता है।

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख की दो फिल्में 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' हाल ही में रिलीज हुई। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर सना ने कहा कि बड़े पोस्टर्स और सिनेमाघरों के पर्दे पर खुद को देखना अभी भी सपने जैसा लगता है।

फातिमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसे 'लव लेटर' करार दिया। फातिमा ने कैप्शन में लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि 'मेट्रो इन दिनों' और 'आप जैसा कोई' एक साथ रिलीज होंगी और दोनों को इतना प्यार मिलेगा।"

उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए आभार जताया और कहा, "मैं अभिभूत हूं, आभारी हूं, और अभी भी इस खुशी को आत्मसात कर रही हूं। बड़े पोस्टर्स और पर्दे पर खुद को देखना सपने जैसा है।"

उन्होंने निर्देशक अनुराग बसु और विवेक सोनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों ने उन्हें चुनौती दी, मार्गदर्शन किया और उनके दिल को प्यार से भर दिया। फातिमा ने लिखा, "आपके प्यार, इस खूबसूरत सफर और मुझे सही मायनों में समझने के लिए शुक्रिया।"

'मेट्रो इन दिनों' आधुनिक रिश्तों की मुश्किलों को पर्दे पर उतारती है, जिसमें प्रेम, दिल टूटने और मानवीय रिश्तों की कहानियां हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म साल 2007 में आई अनुराग बसु की 'लाइफ इन अ... मेट्रो' की सीक्वल है, जो शादी, प्रेम और रिश्तों जैसे विषयों को छूती है।

वहीं, 'आप जैसा कोई' में फातिमा के साथ अभिनेता आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता इस फिल्म में एक साधारण संस्कृत प्रोफेसर श्रीरेनु त्रिपाठी के किरदार में हैं, जबकि फातिमा एक फ्रेंच शिक्षिका मधु बोस की भूमिका में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 July 2025 9:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story