पंजाब एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच

पंजाब एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच
पंजाब के होशियारपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जालंधर के एसपी प्रामीण जांच करेंगे।

होशियारपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के होशियारपुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जालंधर के एसपी प्रामीण जांच करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एफबीआई की तरफ से कुछ आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है।

वीडियो वायरल होने के बाद होशियारपुर के एसएसपी की ओर से कार्रवाई करते हुए टांडा एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार डीआईजी की तरफ से इस मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी गई है।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और जानकारी के आधार पर सामने आया है। अभी तक भारत सरकार या पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

एसएसपी ने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर एसएचओ टांडा को लाइन हाजिर किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 4:22 PM IST

Tags

Next Story