फिटनेस की वजह से नसीम शाह को लग सकती है फटकार, पीएसएल से हटे तेज गेंदबाज रिपोर्ट

फिटनेस की वजह से नसीम शाह को लग सकती है फटकार, पीएसएल से हटे तेज गेंदबाज रिपोर्ट
नसीम शाह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक राजनेता को लेकर टिप्पणी करने के कारण भारी जुर्माना झेल चुके इस युवा तेज गेंदबाज पर अब फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। नसीम शाह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक राजनेता को लेकर टिप्पणी करने के कारण भारी जुर्माना झेल चुके इस युवा तेज गेंदबाज पर अब फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने सोमवार को दावा किया है कि नसीम शाह लंबे समय से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी मुकाबलों से बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह उनके लिए एक और बड़ा झटका होगा, क्योंकि पहले ही विवाद और अब फिटनेस मामले के कारण उनकी स्थिति और खराब हो सकती है। यह मामला आगे और तूल पकड़ सकता है, खासकर तब जब टीम मैनेजमेंट और बोर्ड उनकी फिटनेस और प्रोफेशनल रवैये पर सख्त रुख अपना सकते हैं।

सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, "गुरुवार को कराची किंग्स के खिलाफ रावलपिंडी के मैच के दौरान नसीम को साइड स्ट्रेन आ गया था और वह टीम का पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, जिससे उनकी फिटनेस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।"

पाकिस्तान के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक अभियान के आखिरी मैच में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के आगामी दौरे से बाहर कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, नसीम की फिटनेस और व्यवहार दोनों ही सवालों के घेरे में रहे हैं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी और मेडिकल पैनल नाराज हैं। संभावना है कि उन्हें इन दोनों ही मुद्दों के लिए फटकार लगाई जाएगी और उन्हें मेडिकल पैनल की देखरेख में एक लंबा रिहैब प्रोग्राम पूरा करना होगा।

इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत कुछ शानदार प्रदर्शनों के साथ की थी, उन्होंने 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टी20 विश्व कप 2022 में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा, "नसीम के करियर की रफ्तार उनके मैदान के बाहर के व्यवहार, और विज्ञापनों तथा पॉडकास्ट पर उनके अत्यधिक ध्यान देने की वजह से धीमी पड़ गई है, जिससे उनका करियर पटरी से उतर गया है। फिटनेस की समस्याओं के कारण वह 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे, जो उनके करियर पर एक दाग की तरह हैं। नसीम अगले कुछ दिनों में डॉ. जावेद मुगल की अध्यक्षता वाले मेडिकल पैनल के सामने पेश होंगे, क्योंकि चयन समिति भी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस की समस्याओं से खुश नहीं है।"

पिछले महीने, नसीम पर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया, जो करीब 72,000 यूएस डॉलर था। इस तेज गेंदबाज ने एक ट्वीट में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की आलोचना की थी।

नसीम ने शुरू में कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, जिसे पीसीबी ने स्वीकार नहीं किया। दो दिन बाद, पीसीबी ने जुर्माना लगाने से पहले उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेजा। पिछले साल खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नसीम को 'सी' कैटेगरी में भी डिमोट कर दिया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 8:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story