राष्ट्रीय: दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर हुड़दंग मचा रहेे पांच लोग गिरफ्तार

दिल्ली के विकासपुरी फ्लाईओवर पर हुड़दंग मचा रहेे पांच लोग गिरफ्तार
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाईओवर पर उपद्रव मचा रहेे पांच युवकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर फ्लाईओवर पर गलत तरीके से कार चलाने और रंगीन बम फोड़ने का आरोप है।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के विकासपुरी इलाके में फ्लाईओवर पर उपद्रव मचा रहेे पांच युवकों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर फ्लाईओवर पर गलत तरीके से कार चलाने और रंगीन बम फोड़ने का आरोप है।

अधिकारियों ने कहा कि ये पांचों करीब 20-25 कारों में सवार लोगों के एक समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली की सड़कों पर हुड़दंग मचाया था।

आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी सुबीर सिंह (42), नाम सिंह (41), गुरुमीत सिंह (29), हरमीत सिंह (32) और मनमीत सिंह (36) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पांचों वाहनों को भी जब्‍त किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, ''हमें सूचना मिली कि लगभग 20-25 कारों में कुछ युवक विकासपुरी फ्लाईओवर से पीरागढ़ी की ओर जा रहे है। वह रंगीन बम फोड़ते हुए जिग-जैग तरीके से गाड़ी चलाकर उपद्रव मचा रहे है।

डीसीपी ने कहा,'' हमने तुरंत, भारतीय दंड संहिता आईपीसी) की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को एक शिकायतकर्ता द्वारा दी गई वीडियो फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने को कहा गयाा।

डीसीपी ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमने आरोपी युवकों की पहचान की। पुलिस टीम ने पांच वाहनों के साथ तिलक नगर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में अभी जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Feb 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story