'फोर्स' डायरेक्टर की डिमांड पर हर्षवर्धन राणे की जबरदस्त तैयारी, 6 महीने में बढ़ाया 12 किलो वजन
मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘फोर्स 3’ को लेकर उत्साहित हैं और इसी कड़ी में फिल्म से जुड़े छोटे-बड़े हर अपडेट को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए वह शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। उन्होंने फिल्म में एक एक्शन सीन के लिए मात्र 6 महीने में 12 किलो वजन बढ़ाया है और अब उनका वजन 93 किलो पहुंच गया है।
हर्षवर्धन राणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम की मोटिवेटिंग तस्वीरें पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “फोर्स-3 के लिए 6 महीने में 12 किलो वजन बढ़ाया। आज अपने डायरेक्टर भव धूलिया की डिमांड पर रोल के लिए 93 किलो वजन तक पहुंच गया।”
इससे पहले हर्षवर्धन ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बताया कि उन्हें अभी भी 3 किलो वजन और बढ़ाना है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किय, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे। उन्होंने लिखा था, “ फोर्स 3 के लिए अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना है। हालांकि, यह बहुत मुश्किल है।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए कहा, "दुनिया के बेहतरीन प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के लिए काम कर रहा हूं। पहले डिलीवरी बॉय था, उनका फैन था और अब उनके सेट पर हूं…सभी डिलीवरी बॉयज के लिए जो अपने सपनों को सच करना चाहते हैं। कच्ची सड़कों पर चलना आपको मजबूत बनाता है, अनुचित डिलीवरी समय आपको अनुशासित करता है, गर्मी आपकी धैर्य परीक्षा लेती है, बारिश आपकी हिम्मत को चुनौती देती है और लंबी सवारी घंटे आपकी सीमाओं को परखते हैं। आप सिर्फ ऑर्डर डिलीवर नहीं कर रहे, आप धैर्य, मेहनत और सहनशीलता बना रहे हैं।"
‘फोर्स 3’ की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो चुकी है। फिल्म का पहला शेड्यूल गुजरात में पूरा किया गया। शूटिंग शुरू करने से मेकर्स ने फैंस को झलक दिखाई थी। ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं और कहानी सीमा भाश्मी ने लिखी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 April 2026 11:51 PM IST












