'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद

फोर्स के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद
अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फोर्स' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे किए। इस अवसर पर अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत को याद किया। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया।

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फोर्स' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे किए। इस अवसर पर अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत को याद किया। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर निशिकांत कामत के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर की वजह से ही उन्हें अच्छा अभिनय करने का मौका मिला।

अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'फोर्स' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। हमने एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जिसमें इमोशन के साथ-साथ एक्शन भी दमदार था।"

अभिनेता का कहना है कि फिल्म 'फोर्स' निशिकांत कामत के बिना बनना नामुमकिन था। उन्होंने लिखा, "फोर्स निशी (निशिकांत कामत) के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने मुझे पुश किया, मुझ पर भरोसा किया और फिल्म को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काश वो आज यहां होते और देखते कि ये सफर कहां तक पहुंचा है। मिस यू निशी। उम्मीद है आप मुझ पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।"

साल 2011 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स' में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल (विद्युत की पहली बॉलीवुड फिल्म) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अन्य कलाकारों में मोहनीश बहल, राज बब्बर और मुकेश ऋषि ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।

यह फिल्म गौतम मेनन की 2003 में आई तमिल सुपरहिट फिल्म 'काखा काखा' की रीमेक थी। इसमें जॉन अब्राहम ने एसीपी यशवर्धन नाम के एक सख्त और निडर नारकोटिक्स अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो ड्रग कार्टेल को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाता है।

फिल्म में एक्शन के साथ-साथ यशवर्धन और माया (जेनेलिया डिसूजा) की रोमांटिक प्रेम कहानी भी दिखाई गई थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, जिसके बाद इसकी एक पूरी फ्रेंचाइजी तैयार हुई।

साल 2016 में 'फोर्स- 2' रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फोर्स 3' फिलहाल पाइपलाइन में है और 19 मार्च 2027 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है, जिसका निर्देशन भाव धूलिया कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 4:09 PM IST

Tags

Next Story