फ्रेंच ओपन कोस्तयुक ने सीधे सेटों में सेलेखमेतेवा को हराया, मैच से कुछ घंटों पहले घर के पास गिरी थी मिसाइल

फ्रेंच ओपन कोस्तयुक ने सीधे सेटों में सेलेखमेतेवा को हराया, मैच से कुछ घंटों पहले घर के पास गिरी थी मिसाइल
मार्टा कोस्तयुक ने रविवार को रोलैंड गैरोस में ओक्साना सेलेखमेतेवा के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की। यह मैच 1 घंटा 18 मिनट तक चला। कोस्तयुक ने यह जीत तब दर्ज की, जब उन्हें कुछ घंटों पहले ही कीव में उनके परिवार के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक मिसाइल गिरने की खबर मिली थी।

पेरिस, 24 मई (आईएएनएस)। मार्टा कोस्तयुक ने रविवार को रोलैंड गैरोस में ओक्साना सेलेखमेतेवा के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की। यह मैच 1 घंटा 18 मिनट तक चला। कोस्तयुक ने यह जीत तब दर्ज की, जब उन्हें कुछ घंटों पहले ही कीव में उनके परिवार के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक मिसाइल गिरने की खबर मिली थी।

हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों, महीनों और यहां तक कि पिछले कुछ घंटों में जो हालात रहे हैं, उन्हें देखते हुए मार्टा कोस्तयुक के लिए टेनिस खेलना दूसरी प्राथमिकता थी। मार्टा को उसी दिन पता चला था कि मिसाइल उस जगह के बेहद करीब गिरी थी, जहां उनकी मां, बहन और नानी की बहन मौजूद थीं। कीव में पूरी रात जागकर बिताने के बाद, रविवार का दिन उनके परिवार ने घर पर ही बिताया।

मैच के बाद कोस्तयुक ने कहा, "मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब मिसाइल मेरे घर के इतने करीब गिरी, और शायद इसी वजह से यह मेरे लिए सबसे ज्यादा भावुक पल था। जाहिर है, कुछ दिन अच्छे होते हैं और कुछ बुरे, लेकिन हां, मैं कहूंगी कि यह दिन मेरे जीवन के तीन सबसे बुरे दिनों में से एक था।"

मार्टा कोर्ट पर पूरी तरह से शांत और संयमित होकर उतरीं, लेकिन उन्होंने माना कि जब वह घर के हालात के बारे में सोचती थीं, तो उनका ध्यान खेल से बार-बार भटक जाता था।

मार्टा ने कहा, "मैच के दौरान कई बार ऐसा हुआ, जब मैं फिर से घर के हालात के बारे में सोचने लगी, क्योंकि सुबह का ज्यादातर समय मैं इसी सोच में परेशान रही कि अगर मिसाइल 100 मीटर और आगे गिरी होती, तो शायद आज मेरी मां और बहन मेरे साथ नहीं होतीं।"

मार्टा कोस्तयुक का मानना है कि सुबह 11 बजे मैच शुरू होना उनके लिए वरदान साबित हुआ, क्योंकि इससे उन्हें इस दिल दहला देने वाली खबर को समझने और उससे उबरने के लिए बहुत कम समय मिला। ग्रैंड स्लैम के शुरुआती मैच को लेकर होने वाली आम घबराहट, अपने परिवार पर आई इस मुसीबत के सामने अचानक व्यर्थ लगने लगी।

22 वर्षीय मार्टा कोस्तयुक ने बताया, "मैं अब ठीक महसूस कर रही हूं। जाहिर है, यह बहुत डरावना था, लेकिन आप जानते हैं, यह पहली मुश्किल रात नहीं थी और न ही यह आखिरी होगी। इसलिए, वे अब इन हालात के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।"

इतने ज्यादा दबाव के बावजूद, क्ले कोर्ट पर कोस्त्युक का प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है। इस जीत के साथ ही इस सतह पर उनकी जीत का सिलसिला 12 मैचों तक पहुंच गया है, और पिछले हफ्ते मैड्रिड का खिताब जीतने का उनका सफर अब तक क्ले कोर्ट पर उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 10:50 PM IST

Tags

Next Story