गाले टेस्ट भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, श्रीलंका के लिए केशर नुवांथा का डेब्यू
गाले, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच गाले में 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट है। इस लिहाज से मैच बेहद अहम है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि यह हमारे लिए क्रिकेट का अच्छा दिन होगा। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ गए हैं जो हमने पिछले मैच में खेली थी। हमारे पास पांच गेंदबाज हैं, दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर। यह मैच हमारे लिए खास है। हमारा स्वतंत्रता दिवस है और यह मैच हमारा 600वां टेस्ट मैच है। देश का नेतृत्व करना हर बार खास होता है, इस ऐतिहासिक मौके पर यह और भी खास है।"
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "पिच अच्छी लग रही है। मैं भी बल्लेबाजी करने की सोच रहा था। यह काफी सूखी भी है। पथुम निसांका की जगह निशान मदुश्का आए हैं और निरोशन डिकवेला विकेटकीपिंग करेंगे। केशरा डेब्यू करेंगे। टीम में दो तेज गेंदबाज, दो स्पिनर, और दो ऑलराउंडर हैं, जिसमें मैं और सोनल दिनुशा शामिल हैं। यह गाले में 50वां टेस्ट मैच है। इसका हिस्सा बनना खास है। यह एक आइकॉनिक ग्राउंड है। मैं भी यह मैच खेलकर बहुत खुश हूं।"
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Aug 2026 10:01 AM IST












