घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामला, सीबीआई ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ दाखिल की 11वीं चार्जशीट

घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामला, सीबीआई ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ दाखिल की 11वीं चार्जशीट
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में बिल्डर कंपनी और निदेशकों के खिलाफ 11वीं चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की चल रही जांच में एक और अहम घटनाक्रम के तहत नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और उसके डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदार धोखाधड़ी मामले में बिल्डर कंपनी और निदेशकों के खिलाफ 11वीं चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की चल रही जांच में एक और अहम घटनाक्रम के तहत नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और उसके डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की गतिविधियों से संबंधित है। सीबीआई की जांच से पता चला है कि आरोपी बिल्डर कंपनी और उसके डायरेक्टर ने आपराधिक साजिश के तहत, कथित तौर पर मासूम घर खरीदारों/निवेशकों को झूठे भरोसे, गुमराह करने वाली बातों और धोखे भरे वादों के जरिए लुभाया। इस तरह उन्होंने बेईमानी से आर्थिक लाभ कमाया और पीड़ितों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया।

सीबीआई को जांच में ठोस सबूत मिले हैं और आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है।

बता दें कि सीबीआई अभी देश भर में विभिन्न बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ 50 मामलों की जांच कर रही है। ये मामले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर दर्ज किए गए हैं और घर खरीदारों से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और फंड के गलत इस्तेमाल से संबंधित हैं।

इससे पहले सीबीआई ने रुद्र बिल्डवेल कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीम प्रोकॉन प्राइवेट लिमिटेड, जयपी इंफ्राटेक लिमिटेड, एवीजे डेवलपर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सीएचडी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, सीक्वल बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड और शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

इसी के साथ सीबीआई ने उनके डायरेक्टरों के साथ-साथ कुछ बैंकों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के खिलाफ भी 10 चार्जशीट दाखिल की थीं, जिन्होंने घर खरीदारों के खिलाफ धोखाधड़ी करने में सहयोगी की भूमिका निभाई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story