गिदोन सार ने 'हिंदी लीडर्स' से की बात, इजरायल-भारत संबंधों को बताया 'बहुत अहम'

गिदोन सार ने हिंदी लीडर्स से की बात, इजरायल-भारत संबंधों को बताया बहुत अहम
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दुनिया भर में बसे भारतीय संस्कृति से जुड़े एक समूह के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस गहन विमर्श को उन्होंने भारत और इजरायल के मजबूत होते रिश्ते से जोड़ा।

तेल अवीव, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दुनिया भर में बसे भारतीय संस्कृति से जुड़े एक समूह के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस गहन विमर्श को उन्होंने भारत और इजरायल के मजबूत होते रिश्ते से जोड़ा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस बैठक का ब्योरा दिया। बताया कि इस चर्चा में एक उच्चस्तरीय संवाद में सकारात्मक रुझानों पर जोर दिया गया। विश्व भर के 'हिंदी लीडर्स' समूह को संबोधित करते हुए सार ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

इस दौरान भारत-इजरायल संबंधों को “अत्यंत अहम” बताते हुए कहा गया कि यह साझेदारी केवल कूटनीतिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि रक्षा, कृषि, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी गहराई से विस्तारित हो चुकी है। सार ने इस सहयोग को भविष्य की वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में पिछले ढाई वर्षों से इजरायल द्वारा “रेडिकल इस्लाम” के खिलाफ चलाए गए अभियान का भी उल्लेख किया गया। इजरायली विदेश मंत्री ने कहा कि इस संघर्ष में इजरायल ने विभिन्न मोर्चों पर अपनी रणनीतिक बढ़त साबित की है और उसने क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क को काफी हद तक कमजोर किया है। इस संदर्भ में ईरान के नेतृत्व में सक्रिय तत्वों का भी जिक्र किया गया, जिन पर क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया।

वक्ता के अनुसार, इस संघर्ष का प्रभाव केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी वैश्विक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह आवश्यक है कि वह आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट रुख अपनाए।

इस अवसर पर भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने के महत्व को भी रेखांकित किया गया। सार ने दावा किया कि लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य उग्रवादी संगठनों से भी हमास के संबंध रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 April 2026 7:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story