सोना लगातार दूसरे दिन चमका, चांदी 2.23 लाख के पार
मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.23 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 883 रुपए या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 1,43,137 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,42,254 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,305 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,31,113 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,691 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,07,353 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी गई है।
चांदी का दाम 3,629 रुपए या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 2,23,204 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,19,575 रुपए प्रति किलो था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,23,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,064 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 59 डॉलर प्रति औंस पर था।
जानकारों ने कहा कि इस तेजी के वजह अमेरिका-ईरान में तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ना है। आने वाले समय में सोना 1,41,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 July 2026 8:05 PM IST












