सोने की चमक बढ़ी, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। इससे सोने का दाम एक बार फिर से 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का दाम 2.61 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास स्थिर था।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,050 रुपए बढ़कर 1,56,086 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,55,036 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,013 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,42,975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
इस दौरान 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,17,065 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,16,277 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि, यह सीमित रही।
इससे चांदी का दाम 487 रुपए कम होकर 2,61,088 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,61,575 रुपए प्रति किलो था।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,392 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,66,700 रुपए पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमत 1,59,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास एक दायरे में रही। इसे कच्चे तेल में 1.5 प्रतिशत की कमजोरी का सहारा मिलेगा। हालांकि, बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है क्योंकि व्यापारी पश्चिम एशिया तनाव, रुपए की चाल, आरबीआई की नीतिगत नीतियों के नतीजों और कल जारी होने वाले अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों से मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी रूप से, सोने को तत्काल 1,58,500 रुपए के आसपास समर्थन मिल रहा है, जबकि 1,60,500 रुकावट का स्तर बना हुआ है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Jun 2026 5:47 PM IST












