गुजरात अमरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे में आई दरार, बाल-बाल बचे यात्री

गुजरात अमरेली में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशे में आई दरार, बाल-बाल बचे यात्री
गुजरात के अमरेली जिले में लाठी के पास वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर लगने की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच के शीशे में दरार आ गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

अमरेली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के अमरेली जिले में लाठी के पास वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर लगने की घटना सामने आई है। पत्थर लगने से ट्रेन के एक कोच के शीशे में दरार आ गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लाठी के पास हरसुरपुर देवलिया और केरिया के बीच हुई। चलती ट्रेन के शीशे पर अचानक पत्थर आकर लगा, जिससे कांच क्रैक हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के पास से पत्थर उछलकर लगने या किसी शरारती तत्व द्वारा पत्थर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी घटना की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल ट्रेन को मामूली नुकसान के साथ आगे रवाना किया गया है।

इससे पहले, 26 सितंबर को मध्य प्रदेश के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत बोरखेड़ी में एक ट्रेन पर पथराव की घटना भी सामने आई थी। इस पत्थरबाजी में ट्रेन की तीन बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई थी। इस घटना की जांच में रेलवे पुलिस की टीमें जुट गई थीं।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया था कि रात करीब 8.27 बजे बोरखेड़ी स्टेशन से गुजरने के बाद नागपुर-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12290) पर पत्थरबाजी की सूचना मिली, जिससे कोच ए-1, बी-2 और बी-5 की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

एस्कॉर्ट स्टाफ और यात्रियों ने पुष्टि की कि लगभग 8.27 बजे बाहर से किसी चीज (पत्थर) से खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story