गुजरात के उमरेठ उपचुनाव में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत व बारामती में 20.55 प्रतिशत मतदान

गुजरात के उमरेठ उपचुनाव में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत व बारामती में 20.55 प्रतिशत मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक गुजरात के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत, महाराष्ट्र के बारामती सीट पर 20.55 प्रतिशत और राहुरी सीट पर 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक गुजरात के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत, महाराष्ट्र के बारामती सीट पर 20.55 प्रतिशत और राहुरी सीट पर 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इससे पहले बारामती में 9 बजे तक 8.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, वहीं राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6.39 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके साथ गुजरात की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में 10 प्रतिशत मतदान हुआ था।

गुजरात के उमरेठ सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं। यहां पर लगभग 2 लाख 45 हजार मतदाता, जिनमें चार हजार मतदाता पहली बार मतदान कर रहे है।

वहीं कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। प्रशासन ने सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार 500 मतदान कर्मियों की टीम तैनात की है। मौजूदा विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सुबह ही बारामती उपचुनाव के लिए अपना वोट काटेवाड़ी में डाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की।

बता दें कि यह पवार परिवार का पैतृक गांव है। बारामती वही सीट है, जो पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गई थी। मतदान को लेकर सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे उनके दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर उनका समर्थन करें।

पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद राहुरी सीट खाली हो गई थी। उनके बेटे अक्षय करदिले राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके से है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 April 2026 12:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story