गल्फ में शांति की बहाली हो, सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए संजय जायसवाल

गल्फ में शांति की बहाली हो, सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए संजय जायसवाल
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी से बचने का गंभीर आरोप लगाया, जिस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी।

बेतिया, 3 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जिम्मेदारी से बचने का गंभीर आरोप लगाया, जिस पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "किसी की भी हत्या बहुत ही दुखद है। भारत सरकार लगातार इस बात का प्रयास कर रही है कि गल्फ में शांति बहाल हो। पूरा इलाका शांतिपूर्ण रहे, जिसके लिए सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। भारत सरकार की यह सलाह है।"

सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से 1 करोड़ 20 लाख मतदाताओं के नाम के कटने का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा सांसद ने कहा, "बंगाल की स्थिति बहुत ही दिलचस्प है। जो मतदाता हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे फर्जी मतदाताओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे चुनाव लड़ने और जीतने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन एसआईआर के कारण उनकी योजना खराब हो गई।"

उन्होंने कहा, "क्या जो लोग मर चुके हैं, उनका नाम एसआईआर में लाना चाहिए? क्या मृत व्यक्तियों को आकर सीएम ममता बनर्जी को वोट करना चाहिए? या फिर घुसपैठियों का नाम रहना चाहिए? ऐसे मतदाता क्यों नहीं सामने आ रहे हैं और सिर्फ सीएम ममता बनर्जी सामने आ रही हैं, यह समझ से परे है।"

उन्होंने दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर कहा, "भारत में किसी को भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन राहुल गांधी भारत के नहीं, बल्कि विदेशी जॉर्ज सोरोस के एजेंट हैं। जब पूरी दुनिया भारत की टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही थी, वहां पर जाकर शर्टलेस प्रदर्शन से आप क्या प्राप्त कर लेंगे?"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 7:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story