जिम के दीवाने हैं अभिनेता अनुपम खेर, बोले-वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है

जिम के दीवाने हैं अभिनेता अनुपम खेर, बोले-वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है
अभिनेता अनुपम खेर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से जिम जाते हैं। बुधवार को अभिनेता ने वर्कआउट की कुछ झलकियां शेयर कीं।

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर अपने काम के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से जिम जाते हैं। बुधवार को अभिनेता ने वर्कआउट की कुछ झलकियां शेयर कीं।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर जिम से ली गई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें जिम जाना और वर्कआउट करना बेहद पसंद है। अभिनेता ने लिखा, "मुझे जिम जाना, वर्कआउट करना बहुत अच्छा लगता है और वर्कआउट के बाद ऐसे खड़े होकर फोटो खिंचवाना तो सबसे अच्छा लगता है! मेहनत भी जरूरी है और उसका फोटोग्राफी प्रमाण भी।"

अभिनेता द्वारा पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स को अभिनेता की फिल्में प्रभावित तो करती ही हैं लेकिन उनकी फिटनेस भी युवाओं को आकर्षित करती है। वे न केवल बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को इंस्पायर करते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी सोशल मीडिया और शोज के जरिए लोगों को मोटिवेट करते रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं।

अभिनेता अनुपम खेर की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में दो फिल्म 'खोसला का घोसला-2' और सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग खत्म की है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। म्यूजिकल पारिवारिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।

'खोसला का घोसला 2' साल 2006 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी (खुराना), प्रवीण डब्बास और रणवीर शौरी एक बार फिर इस सीक्वल में अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इसके अलावा रवि किशन और दिव्या खोसला कुमार भी इस बार नई स्टार कास्ट का हिस्सा बने हैं।

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में की गई है, जो कि पूरी हो चुकी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 12:20 PM IST

Tags

Next Story