हम जापान से सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं चीनी रक्षा मंत्रालय

हम जापान से सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं चीनी रक्षा मंत्रालय
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 17 अप्रैल को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि हम जापान से ऐतिहासिक धारा के विपरीत कार्रवाई बंद कर सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं, वरना जापान एशियाई पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समाज का विश्वास खो देगा।

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चांग श्याओकांग ने 17 अप्रैल को प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि हम जापान से ऐतिहासिक धारा के विपरीत कार्रवाई बंद कर सैन्यवाद से पूरी तरह अलग होने का अनुरोध करते हैं, वरना जापान एशियाई पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समाज का विश्वास खो देगा।

रिपोर्ट के अनुसार जापानी सिनेट ने 2026 वित्त वर्ष का बजट पारित किया, जिसमें प्रतिरक्षा बजट 90 खरब जापानी येन पार कर नयी ऊँचाई पर पहुंच गया। इधर जापान सरकार को इस महीने सैद्धांतिक रूप से आघातकारी हथियार के निर्यात की मंजूरी देने की योजना है। इसके बारे में संबंधित सवाल के जवाब में चांग ने उपरोक्त बात कही।

17 अप्रैल को जापानी प्रतिरक्षा दल का एक ध्वंसक जहाज थाईवान स्ट्रेट से गुजरा। इस पर टिप्पणी करते हुए चांग ने कहा कि यह जानबूझ कर उकसावा है। पूर्वी कमान ने इस की पूरी निगरानी की और प्रभावी नियंत्रण किया। चीनी सेना हमेशा ऊंचे स्तर पर सर्तक रहती है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता की डटकर रक्षा करेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 10:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story