'हमारे बहादुर बेटे ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया', गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी बधाई

हमारे बहादुर बेटे ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी बधाई
रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले गुरिंदरवीर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा करके नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया।

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। रांची में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले गुरिंदरवीर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। गुरिंदरवीर ने 100 मीटर की रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा करके नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरिंदरवीर की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "हमारे होनहार एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को रांची में फेडरेशन कप में 100-मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। हमारे बहादुर बेटे ने सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस पूरी करके नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर 100 मीटर रेस को 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। दो दिन में दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पंजाब के इस बेटे ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर राज्य का नाम रोशन किया है। गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे पंजाब को गर्व है। बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

गुरिंदरवीर 100 मीटर की रेस को पूरा करने वाले भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बूते एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। रांची में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट में गुरिंदरवीर और अनिमेष कुजूर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुक्रवार को गुरिंदरवीर ने पहली हीट में 100 मीटर की रेस को 10.17 सेकंड में पूरा करके अनिमेष का रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके ठीक 10 मिनट बाद ही अनिमेष ने 10.15 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए फिर से इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया।

हालांकि, शनिवार को फाइनल में गुरिंदरवीर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। अनिमेष फाइनल में गुरिंदरवीर को टक्कर देने में नाकाम रहे और वह रेस को 10.20 सेकंड में पूरा करके दूसरे नंबर पर रहे, जबकि प्रणव प्रमोद ने 10.29 सेकंड में रेस को पूरा करके तीसरे स्थान हासिल किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 9:19 AM IST

Tags

Next Story