हमारे हवाले कर दो ईडी और सीबीआई, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ईडी और सीबीआई, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे  संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के नेता जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे एक बात साफ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी हो जाएगी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे।

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के नेता जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे एक बात साफ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में स्थिति ऐसी हो जाएगी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एक दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे।

उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोगों में एक-दूसरे को तोड़ने का बहुत ही ज्याद नशा है। आने वाले दिनों में जब इन लोगों के पास कोई भी पार्टी तोड़ने के लिए नहीं रहेगी, तो ये लोग एक-दूसरे को ही तोड़ने पर आमादा हो जाएंगे। यह स्थिति राजनीति के लिहाज किसी भी स्थिति में मान्य नहीं मानी जा सकती है।

इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक प्रसंग का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूं कि तमिलनाडु में एक या दो नहीं बल्कि 35-35 करोड़ रुपये का खेल हुआ है। टीवीके के 15 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। इन विधायकों को तोड़ने का सीधा मकसद सरकार गिराने से था। इन लोगों को चैन नहीं है और इन्हें नींद नहीं आती है। जब तक ये लोग किसी पार्टी को तोड़ नहीं लेते हैं, तब तक इन्हें नींद नहीं आती है।

साथ ही, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि मौजूदा समय में स्थिति ऐसी हो चुकी है कि आगामी दिनों में हमें यह बताना होगा कि कभी इस देश में लोकतंत्र हुआ करता था। इन लोगों ने पूरी तरह से लोकतंत्र को समाप्त करके रख दिया है। इन लोगों ने लोकतंत्र के सिद्धांतों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह की स्थिति चल रही है, उसे देखते हुए भविष्य में विपक्षी दलों की स्थिति अप्रासंगिक हो जाएगी, क्योंकि ये लोग केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मैं एक बात दावे के साथ कह देना चाहता हूं कि जिस दिन बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी और हम सत्ता में आए, तो केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर इनकी पार्टी के 10 टुकड़े कर देंगे, वो भी महज 10 मिनट में। सिर्फ एक घंटे के लिए ईडी और सीबीआई को हमारे हवाले कर दिया जाए तो यह होने में देर नहीं लगेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 1:12 PM IST

Tags

Next Story