चुनाव में हार के डर से बौखलाई हुई है टीएमसी दिलीप घोष

चुनाव में हार के डर से बौखलाई हुई है टीएमसी  दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजाप नेता दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हार के डर से टीएमसी बौखलाई हुई है और इसी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।

खड़गपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजाप नेता दिलीप घोष ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हार के डर से टीएमसी बौखलाई हुई है और इसी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेरा गया और उन्हें काले झंडे दिखाए गए, जो कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाता है।

भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि खड़गपुर में उनके चुनाव प्रचार के दौरान बाधा डालने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी जबरदस्ती, डर और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब राज्य का प्रशासन पूरी तरह चुनाव आयोग के नियंत्रण में है। ऐसे में ममता बनर्जी को यह नहीं सोचना चाहिए कि सब कुछ उनकी मर्जी से चलेगा। अब हर काम चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ही होगा।

बता दें कि दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख नेता हैं और भाजपा के वरिष्ठ चेहरों में गिने जाते हैं। वे 2015 से 2021 तक भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 10:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story