हरिद्वार गंगा में बिरयानी डालने के वीडियो से बवाल, साध्वी प्राची बोलीं, 'ऐसे लोगों को 72 हूर से मिला दो'
हरिद्वार, 21 मई (आईएएनएस)। धर्मनगरी हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर एक ड्रम में भरी बिरयानी को गंगा नदी में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस पूरे मामले पर साध्वी प्राची की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को जेल या बेल के चक्कर में नहीं फंसाना चाहिए, बल्कि 72 हूर से मेल करा देना चाहिए।
साध्वी प्राची ने कहा, "सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है, क्योंकि यह कठमुल्ले सनातनियों को कमजोर समझ रहे हैं। उनका मानना है कि हिंदू जातियों, भाषावाद, क्षेत्रवाद और प्रांतवाद में बंटा हुआ है।"
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में तनाव पैदा करती हैं और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उनके मुताबिक, ऐसी गतिविधियां न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करती हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी असर डालती हैं।
प्राची ने कहा, "ये कठमुल्ले गंगा मां को अपवित्र करना चाह रहे थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा और जो लोग इस तरह का षड्यंत्र रच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों के लिए नो जेल, नो बेल, बल्कि सीधे 72 हूर से मेल कराओ।"
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में एकजुटता की जरूरत है और किसी भी प्रकार की ऐसी हरकतें, जो लोगों की आस्था को चोट पहुंचाएं, उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर सभी सनातनी एक हो जाए तो ऐसी मानसिकता के लोग दिखने ही बंद हो जाएंगे, जो जानबूझकर बार-बार सनातनियों की आस्था पर हमला करते हैं।
उन्होंने सरकार से भी अपील की कि इस मामले की जांच हो और जो भी इसके पीछे जिम्मेदार हों, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 May 2026 12:20 AM IST












