हरिद्वार पुलिस लाइन में एसएसपी का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार पुलिस लाइन में एसएसपी का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने व्यवस्थाओं और जवानों की फिटनेस का बारीकी से जायजा लिया।

हरिद्वार, 20 मार्च (आईएएनएस)। पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने व्यवस्थाओं और जवानों की फिटनेस का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत परेड सलामी से हुई, जिसके बाद एसएसपी ने जवानों की शारीरिक फिटनेस को परखा।

खास बात यह रही कि उन्होंने खुद जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने ड्रिल अभ्यास का भी निरीक्षण किया और कहा कि वर्तमान जीवनशैली में फिटनेस बेहद जरूरी है, इसलिए सभी जवान नियमित अभ्यास करें।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, स्टोर, परिवहन शाखा और आदर्श भोजनालय का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने वाहनों की समय पर सर्विसिंग सुनिश्चित करने, असलाह (हथियारों) की साफ-सफाई बनाए रखने और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि इन सभी व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने जवानों से संवाद भी किया और भोजन की गुणवत्ता के बारे में उनकी राय जानी। जवानों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, जिस पर एसएसपी ने खुशी जाहिर की, लेकिन साथ ही निर्देश दिए कि इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए।

पूरे निरीक्षण के दौरान अनुशासन, फिटनेस, और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि एक मजबूत और फिट पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित कर सकता है।

यह निरीक्षण न सिर्फ व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए था, बल्कि जवानों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story