हरियाणा जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेन, स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर कर पीएम मोदी का जताया आभार

हरियाणा जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन पैसेंजर ट्रेन, स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर कर पीएम मोदी का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे भारत के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा गया। इस ट्रेन के संचालन से स्‍थानीय लोगों में खुशी की लहर है और उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

जींद, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे भारत के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा गया। इस ट्रेन के संचालन से स्‍थानीय लोगों में खुशी की लहर है और उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

लोगों का कहना है कि आज भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। इस उपलब्धि के बाद जींद जिले की पहचान पूरे देश में और अधिक मजबूत हुई है।

स्थानीय बुजुर्ग ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री को प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के चलने से उन्हें बेहद खुशी हुई है और आज जींद ने एक नया इतिहास रच दिया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों का समय बचेगा। यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी और अन्य सामान्य ट्रेनों की तुलना में इसका किराया भी कम होने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय निवासी कैप्टन राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद जिले से हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज जींद पूरे भारत में चर्चा का केंद्र बन गया है और यह उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी जींद और हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं और यह परियोजना उसी का एक उदाहरण है।

स्थानीय निवासी पाला राम ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से जींद का नाम केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चर्चित हो गया है। उन्होंने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित में बेहतर काम कर रही है। उनका कहना था कि पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को अधिक गति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों की अपेक्षा कम होने से आम यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

वहीं, राम निवास ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के जींद जिले का नाम पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हाइड्रोजन ट्रेन जैसी आधुनिक और स्वच्छ तकनीक पर आधारित परिवहन व्यवस्था भविष्य में भारतीय रेलवे को नई दिशा देगी और जींद इस ऐतिहासिक पहल का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 5:38 PM IST

Tags

Next Story