हसन प्रीत को मेयर चुने जाने पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी बधाई

हसन प्रीत को मेयर चुने जाने पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी बधाई
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सर्वसम्मति से बरनाला के पहले मेयर चुने जाने पर हसन प्रीत को बधाई दी।

बरनाला (पंजाब), 11 जून (आईएएनएस)। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सर्वसम्मति से बरनाला के पहले मेयर चुने जाने पर हसन प्रीत को बधाई दी।

हरपाल सिंह चीमा ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हसन प्रीत युवा, ऊर्जावान और उत्साही नेता हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्हें बरनाला के पहले मेयर के रूप में चुना गया है। वह विकास के कार्यों को गति देने का काम करेंगे। पहले बरनाला काउंसिल होता था, लेकिन अब यह नगर निगम के रूप में तब्दील हो चुका है। इसी वजह से हसन प्रीत को सर्वसम्मति से मेयर के रूप में चुना गया है। हाउस में कुल 50 सदस्य हैं, जिसमें से 49 सदस्यों ने हसन प्रीत के नाम पर मुहर लगाई।

उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी बदौलत आम आदमी पार्टी के पक्ष में नतीजे आए। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में इस नतीजे की वजह से धरातल पर स्थिति सकारात्मक होती हुई दिखेगी और विकास के कार्यों को भी बल मिलेगा। हमें इस बात की खुशी है।

इसके अलावा, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरनाक बन चुकी है। भाजपा लोकतंत्र के हितों पर लगातार प्रहार कर रही है। राजनीतिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा मौजूदा राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पर भाजपा खुद नहीं पहुंच पाती है, वहां पर विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश करती है। अभी कुछ इसी तरह की स्थिति पश्चिम बंगाल में बनी हुई है। लिहाजा, इन्हीं सब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा आज की तारीख में लोकतंत्र के लिए खतरनाक रूप धारण कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब कभी भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो भाजपा ईडी, सीबीआई और एसआईआर का सहारा लेकर राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष करने की कोशिश करती है। आमतौर पर इस तरह का हथकंडा हर चुनावी राज्यों में ही अपनाया जाता है। उधर, मेयर के चयन के जरिए पंजाब की जनता ने भाजपा को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है कि आने वाले दिनों में इन लोगों की दाल गलने वाली नहीं है। भाजपा के लोगों के लिए पंजाब में स्थिति काफी अनुकूल नहीं हो पाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jun 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story