ह लीफंग ने वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन में भाषण दिया

ह लीफंग ने वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन में भाषण दिया
वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन 2 और 3 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वित्तीय कार्य समिति के सचिव ह लीफंग ने इसमें भाषण दिया।

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य सम्मेलन 2 और 3 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वित्तीय कार्य समिति के सचिव ह लीफंग ने इसमें भाषण दिया।

इस मौके पर ह लीफंग ने कहा कि वित्तीय प्रणाली को संजीदगी से पार्टी के निर्माण के बारे में शी चिनफिंग की विचारधारा और सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में शी चिनफिंग का भाषण सीखना होगा और इसे वर्तमान व आने वाले समय में महत्वपूर्ण राजनीतिक मिशन मानना होगा।

ह लीफंग ने कहा कि वित्तीय प्रणाली में पार्टी के निर्माण से जुड़े कार्य को मजबूती से बढ़ाने के साथ प्रबंधन व्यवस्था में सुधार करना होगा। इसके साथ ही दूसरी छमाही में मुख्य वित्तीय कार्य अच्छे से पूरा करने की आवश्यकता है, ताकि पूरे साल का आर्थिक लक्ष्य हासिल करने और 15वीं पंचवर्षीय योजना की अच्छी शुरुआत करने के लिए मजबूत वित्तीय समर्थन किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2026 10:19 PM IST

Tags

Next Story