हिमाचलः कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने दो समितियों का किया गठन, जन आंदोलन की तैयारियां तेज

हिमाचलः कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने दो समितियों का किया गठन, जन आंदोलन की तैयारियां तेज
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने और जन आंदोलन चलाने के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।

शिमला, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने और जन आंदोलन चलाने के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश सरकार के कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कथित विफलताओं और जनहित से जुड़े मामलों को लेकर भाजपा चार्जशीट तैयार करेगी। इसके साथ ही इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जन आंदोलन भी चलाया जाएगा।

चार्जशीट समिति का अध्यक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बनाया गया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जम्वाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को सदस्य बनाया गया है।

वहीं, जन आंदोलन समिति की कमान भी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को सौंपी गई है। इस समिति में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कंगना रनौत, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल शर्मा, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद तथा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता डी.एस. ठाकुर को शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन समितियों का गठन कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने और जन आंदोलनों के संचालन के उद्देश्य से किया गया है। अब माना जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story