एक्टर अजीत कुमार ने बेटे अद्विक को दिया सरप्राइज, स्कूल लेने पहुंचे तो लिपट गया बेटा

एक्टर अजीत कुमार ने बेटे अद्विक को दिया सरप्राइज, स्कूल लेने पहुंचे तो लिपट गया बेटा
दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को अपने बेटे अद्विक को सरप्राइज दिया। वह अचानक उसे स्कूल से लेने पहुंच गए। पिता को स्कूल के बाहर देखकर बेटा अपनी खुशी नहीं रोक पाया और उनसे लिपट गया। इस खूबसूरत पल की तस्वीर अभिनेता की पत्नी और निर्माता शालिनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार ने शुक्रवार को अपने बेटे अद्विक को सरप्राइज दिया। वह अचानक उसे स्कूल से लेने पहुंच गए। पिता को स्कूल के बाहर देखकर बेटा अपनी खुशी नहीं रोक पाया और उनसे लिपट गया। इस खूबसूरत पल की तस्वीर अभिनेता की पत्नी और निर्माता शालिनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

शालिनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''सरप्राइज स्कूल पिकअप'' तस्वीर में अद्विक अपने पिता अजीत कुमार को कसकर गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद अजीत अपने परिवार और बच्चों के लिए समय निकालना नहीं भूलते।

अजीत कुमार की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के लिए यह पल इसलिए भी खास है, क्योंकि आमतौर पर अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

अजीत कुमार इन दिनों निर्देशक आदिक रविचंद्रन की आगामी तमिल फिल्म 'डेयर डेविल' में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म को अजीत की पत्नी शालिनी अजीत कुमार अपने प्रोडक्शन हाउस ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले बना रही हैं।

निर्देशक आदिक रविचंद्रन ने अजीत कुमार के जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अभिनेता को अपना सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट बताते हुए लिखा कि फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर से शुरू हो गई है। निर्देशक ने इस पोस्ट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया था।

फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अभिनंदन रामानुजम को दी गई है। वह इससे पहले आदिक रविचंद्रन की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में भी बतौर सिनेमैटोग्राफर काम कर चुके हैं।

फिल्म की एडिटिंग विजय वेलुकुट्टी करेंगे, जो 'गुड बैड अग्ली' का भी हिस्सा थे। एक्शन सीन की जिम्मेदारी स्टंट कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर को सौंपी गई है, जबकि डांस कोरियोग्राफी कल्याण मास्टर करेंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story