कोलकाता अग्निकांड बंगाल सरकार मिर्जा गालिब स्ट्रीट इलाके के होटलों और लॉज का कराएगी ऑडिट
कोलकाता, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता अग्निकांड के बाद क्षेत्र के सभी होटलों और लॉज का ऑडिट कराने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ विस्तार से चर्चा की और यह तय किया गया कि सभी होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस का पूरी तरह से ऑडिट किया जाएगा। चौधरी ने कहा, "हम इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।"
कौशिक चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मुझे हैरानी है कि पिछली सरकारों के समय इन होटलों को ट्रेड लाइसेंस कैसे मिल गए? राज्य अग्निशमन सेवा विभाग का मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक बड़ा स्टेशन है। जिस होटल की इमारत में आज सुबह आग लगी, वह उसी अग्निशमन सेवा स्टेशन के बहुत पास थी। उस इमारत की हर मंजिल पर एक अलग होटल या गेस्ट हाउस है। वहां के रास्ते इतने संकरे हैं कि दो लोग भी साथ-साथ चल या खड़े नहीं हो सकते। आपातकालीन निकास के लिए कोई बाहरी सीढ़ी नहीं है।"
उन्होंने बताया कि नौ लोगों की मौत हो गई है। हमारे विभाग के अधिकारियों और फायरफाइटर्स ने लगभग 80 लोगों को बचाया, जिन्हें अस्पताल और रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। मंत्री कौशिक ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद हमारे अधिकारी और फायरफाइटर्स मौके पर पहुंच गए थे, जिससे लगभग 80 लोगों की जान बचाई जा सकी।
उन्होंने भी कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। होटल के लाइसिंस की जांच कोलकाता पुलिस करेगी। कौशिक चौधरी ने कहा, "आग लगने का अभी ठोक कारण सामने नहीं आया है। फोरेंसिक जांच चल रही है। इस मामले में कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत चल रही है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Aug 2026 1:21 PM IST












