गाईघाटा और समसेरगंज एनकाउंटर के बाद अग्निमित्रा पॉल ने साझा की कविता, लिखा-डर का अंधेरा दूर हो जाए

गाईघाटा और समसेरगंज एनकाउंटर के बाद अग्निमित्रा पॉल ने साझा की कविता, लिखा-डर का अंधेरा दूर हो जाए
पश्चिम बंगाल में हुए नॉर्थ 24 परगना जिले के गाईघाटा में और मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में एनकाउंटर बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस की तारीफ में सोशल मीडिया पर कविता साझा की है।

कोलकाता, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हुए नॉर्थ 24 परगना जिले के गाईघाटा में और मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में एनकाउंटर बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस की तारीफ में सोशल मीडिया पर कविता साझा की है।

नगर पालिका मामलों और शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कविता का टाइटल 'एनकाउंटर' है। अग्निमित्रा पॉल की ओर से बंगाली में लिखी शुरुआती लाइनों में कहा गया, "क्राइम रुक जाए और लोगों को जीने दे। डर का अंधेरा दूर हो जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हाथ क्राइम को बार-बार होने से रोके।"

अपनी कविता के दूसरे हिस्से में उन्होंने लिखा, "अन्याय के आगे झुकने की कोई जगह नहीं है, इसलिए क्राइम से सख्ती से निपटना चाहिए। जब हालात मुश्किल होते हैं, तो फैसले लेना इतना आसान नहीं होता।"

मंत्री ने आखिरी लाइनों में लिखा, "फिर भी हिम्मत की कीमत कम नहीं है और लोगों की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। राज्य की ताकत लोगों के साथ हो, और हर घर में शांति की सुबह लौटे। हमें क्राइम को दबाने के लिए सख्ती की जरूरत है, और इसलिए लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।"

अग्निमित्रा पॉल की कविता मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के उन दावों के बीच सामने आई है, जब सीएम ने पुलिस को दो सामाजिक बुराइयों- महिलाओं के खिलाफ क्राइम और नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए 'खुली छूट' दे दी है।

गाईघाटा मामले में, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को पुलिस एनकाउंटर में मारे गये प्रहलाद दास पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोप था। मंगलवार दोपहर को समसेरगंज में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए समीउल शेख पर इस वर्ष की शुरुआत में समसेरगंज में एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या का आरोप था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story