'मैं मां के सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हूं', अनन्या पांडे ने फोटो शेयर कर किया मजाक
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म चांद मेरा दिल में अभिनेता लक्ष्य के साथ दिखाई देंगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर अपनी मां भावना पांडे के साथ अपने खास रिश्ते की झलक फैंस के साथ साझा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह अपनी मां के “सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हैं।
अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की, उनमें वह मां भावना पांडे, पिता चंकी पांडे और बहन राइसा पांडे के साथ खास पल बिताती नजर आईं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मॉमीज डे एवरीडे… आखिरी फोटो दिखाती है कि मैं अपनी मां के सिर पर 24/7 कैसे बैठी रहती हूं।” इस पोस्ट पर भावना पांडे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में लिखा, “लव यू।”
जिस तस्वीर का जिक्र अनन्या ने अपने कैप्शन में किया, उसमें न्यूयार्क सिटी की सड़क पर एक मजेदार दृश्य नजर आया, जहां एक पालतू कुत्ता अपने मालिक के सिर पर बैठा दिखाई दे रहा था।
फोटो कैरोसेल की पहली तस्वीर में अनन्या अपनी मां और बहन के साथ आउटडोर पोज देती नजर आईं। वहीं एक अन्य तस्वीर में अनन्या और भावना किसी शांत प्रार्थना स्थल में मोमबत्तियां जलाती दिखीं। एक तस्वीर में स्वादिष्ट डेजर्ट्स जैसे कुकीज, आइसक्रीम और पेस्ट्रीज की झलक भी देखने को मिली।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह पति, पत्नी और वो, गहराइयां, ड्रीम गर्ल 2 और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 May 2026 12:32 PM IST












