'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं

शेर-ए, शानदार साल हो, अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

अर्जुन रामपाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई झलकियां दिखाई गई। इस वीडियो की शुरुआत एक खास स्केच से होती है, जिसमें रणवीर सिंह के फिल्मी किरदार का प्रभावशाली चित्रण दिखाया गया है। यह स्केच उनकी फिल्म में निभाए गए किरदार की गंभीरता को दर्शाता है। इसके बाद वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड द सीन पल देखने को मिलते हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह एक साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई दमदार एक्शन परफॉर्मेंस की झलकियां भी शामिल हैं।

इस वीडियो के साथ अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे शेर-ए। आने वाले समय में और भी शानदार यादें हो, बेहतरीन परफॉर्मेंस, कामयाबी, प्यार, हंसी और जश्न के लिए शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे। ढेर सारा प्यार और एक बड़ी-सी झप्पी।"

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह दोनों ने निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' में साथ काम किया है। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच इसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 में रिलीज हुआ।

इन फिल्मों में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया एजेंसी के अंडरकवर अधिकारी जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका निभाई, जो गुप्त मिशन के दौरान हमजा अली मजारी की पहचान के साथ काम करता है। वहीं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में नजर आए। कहानी में उनके किरदार को कई आतंकी अभियानों का मास्टरमाइंड बताया गया और उसे "एंजेल ऑफ डेथ" के नाम से जाना जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 11:57 AM IST

Tags

Next Story