बरखा सिंह ने सेट पर मनाया जन्मदिन, बोलीं- 'काम करते हुए जन्मदिन मनाना यादगार अनुभव'

बरखा सिंह ने सेट पर मनाया जन्मदिन, बोलीं- काम करते हुए जन्मदिन मनाना यादगार अनुभव
अभिनेत्री बरखा सिंह ने 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से खास पहचान बनाई। इन दिनों वह अपने नए प्रोजेक्ट में काफी बिजी हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे भी शूटिंग सेट पर सेलिब्रेट किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह खुशी देने वाला अनुभव है, क्योंकि काम के प्रति उनकी लगन हमेशा से ऐसी ही रही है।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री बरखा सिंह ने 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से खास पहचान बनाई। इन दिनों वह अपने नए प्रोजेक्ट में काफी बिजी हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे भी शूटिंग सेट पर सेलिब्रेट किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह खुशी देने वाला अनुभव है, क्योंकि काम के प्रति उनकी लगन हमेशा से ऐसी ही रही है।

बता दें कि बरखा सिंह आने वाले रियलिटी शो 'वी गॉट यू, गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी और सेट पर ही अपना खास दिन मनाया। इस बारे में बात करते हुए बरखा ने कहा कि उन्हें काम के बीच अपना जन्मदिन मनाने में कोई परेशानी नहीं होती बल्कि यह उनके लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।

बरखा ने कहा, ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी भी चीज को खास सामान्य दिनों से भी बनाया जा सकता है। इसलिए अपना जन्मदिन सेट पर मनाना मुझे बिल्कुल स्वाभाविक लगा। मेरे लिए यह बहुत अच्छा अनुभव है कि मैं काम कर रही हूं, कुछ नया सीख रही हूं और अपनी कला को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं।''

उन्होंने आगे कहा, ''एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि मैं हर प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया सीखूं, लोगों के साथ मिलकर काम करूं और खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करती रहूं। मैं उन सभी अनुभवों के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है।''

बरखा ने अपने आने वाले सफर को लेकर भी उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, ''मैं आगे भी ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं, जो मुझे चुनौती दें और दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले। मैं अपने काम के जरिए खुद को लगातार आगे बढ़ाना चाहती हूं और हर बार दर्शकों को कुछ अलग देने की कोशिश करूंगी।''

बरखा सिंह कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह सीरियल 'जाट की जुगनी' में नजर आई थीं, जिसमें हरियाणा के एक देसी जाट युवक और एक शर्मीली जाट लड़की की कहानी दिखाई गई थी। 'जाट की जुगनी' को लेकर उस समय यह भी चर्चा थी कि इसकी कहानी 1993 में आई हिंदी फिल्म 'अनाड़ी' से प्रेरित है, जिसमें करिश्मा कपूर और दग्गुबाती वेंकटेश नजर आए थे। वहीं, 'अनाड़ी' खुद 1991 में आई तमिल फिल्म 'चिन्ना थम्बी' की रीमेक थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Aug 2026 4:39 PM IST

Tags

Next Story