बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के बाद गर्म तेल डालकर खाल उतारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु में माइको लेआउट पुलिस स्टेशन इलाके के बिलेकहल्ली में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर पर गर्म तेल डालकर उसकी खाल उतारने की कोशिश की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महिला की पहचान गुंजा मदेशिया के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार के रहने वाले रंजीत के दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को हुई, जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। बताया जाता है कि रंजीत और गुंजा के बीच बहस हुई, जिसके बाद रंजीत ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद भी जब आरोपी का गुस्सा शांत तो उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया जब पुलिस ने शव बरामद किया, तो वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में था।
हत्या करने के बाद आरोपी घर से भाग गया। घटना स्थल से भागने के बाद पुलिस को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे ढूंढकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद रंजीत ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनकी वजह से वारदात हुई। पुलिस आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि हत्या के बाद क्या-क्या हुआ और शव पर गर्म तेल क्यों डाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Sept 2026 5:31 PM IST












