आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, 20 लोग घायल

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, 20 लोग घायल
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर एक निजी बस दूसरे वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।

अमरावती, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर एक निजी बस दूसरे वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा पमिडी मंडल के पोगारूर के पास हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

इस दुर्घटना में 20 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें पमिडी और अनंतपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया।

कुछ घायलों और बस चालक को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाया।

आंध्र प्रदेश सड़क हादसों के मामले में देश के सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। इस साल जनवरी से जून तक राज्य में 9,194 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 4,058 लोगों की जान गई।

पिछले साल हर दिन 23 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती थी। इस साल ये आंकड़ा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन मौतों की संख्या अब भी चिंताजनक है।

पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन न करना और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसों की मुख्य वजह है।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 1:12 PM IST

Tags

Next Story