कोलकाता के दमदम स्थित निजी स्कूल की चौथी मंजिल से गिरा आठवीं का छात्र, हालत गंभीर

कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में एक नामी प्राइवेट स्कूल की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद आठवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना दोपहर के समय हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी है।
सहपाठियों के मुताबिक, स्कूल आने पर छात्र बिल्कुल सामान्य लग रहा था लेकिन चौथे पीरियड के दौरान वह बालकनी की तरफ गया और गिर गया। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और छात्र, शिक्षक व स्टाफ सदस्य तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े।
घायल छात्र को तुरंत स्कूल परिसर से निकालकर कोलकाता के नागर बाजार इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, "फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।"
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक व अन्य जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या छात्र ने जानबूझकर छलांग लगाई या इसमें किसी और का हाथ है। साथ ही वे घर से जुड़ी किसी समस्या या मानसिक तनाव के पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों ने स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच शुरू कर दी है। छात्र के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है और उसके गिरने की परिस्थितियों को लेकर औपचारिक जांच चल रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
