राजस्थान में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा, सीएम भजन लाल शर्मा ने एनडब्ल्यू-48 पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

राजस्थान में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा, सीएम भजन लाल शर्मा ने एनडब्ल्यू-48 पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में जलमार्ग परिवहन का विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित जवई-लूणी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू-48) परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में जलमार्ग परिवहन का विकास सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित जवई-लूणी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू-48) परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जलमार्ग-48 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और आईआईटी मद्रास को परियोजना की तकनीकी और वित्तीय व्यवहार्यता का विस्तृत अध्ययन करने के साथ-साथ संभावित माल ढुलाई के लिए पोत यातायात का तुलनात्मक विश्लेषण करने को कहा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर 2025 को आईडब्ल्यूएआई के साथ एनडब्ल्यू-48 के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

बैठक में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की प्रगति पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलमार्ग शुरू होने के बाद न केवल राजस्थान बल्कि पड़ोसी राज्यों के उद्योगों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा और माल परिवहन अधिक सुगम हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव बनेगी, व्यापार गतिविधियों को बढ़ावा देगी और लॉजिस्टिक्स लागत में भी उल्लेखनीय कमी लाएगी। साथ ही, एनडब्ल्यू-48 के संचालन से रण ऑफ कच्छ के रास्ते अरब सागर तक निर्बाध माल परिवहन संभव हो सकेगा।

राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरने वाला यह जलमार्ग पेट्रोकेमिकल्स, खनिज, सीमेंट, रसायन और अन्य औद्योगिक उत्पादों के परिवहन में सहायक होगा।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सीएमओ) अखिल अरोड़ा, आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष सुनील पालीवाल, प्रमुख सचिव (वित्त) वैभव गलरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 10:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story