नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ 21 नवंबर को करेंगे परफॉर्म
मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है।
इस शो के जरिए दिलजीत दोसांझ की शानदार वापसी होने वाली है, जिसके म्यूजिक और लाइव परफॉर्मेंस ने उन्हें पंजाबी म्यूजिक के कल्चरल गढ़ बड़ा स्टार बनाया।
'ऑरा वर्ल्ड टूर' के बारे में बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी ग्रुप ने उसके सारे टिकट बेच दिए, उनके लिए सम्मान है। भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम हो और पंजाबी वहां न आएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
'ऑरा वर्ल्ड टूर' में वह म्यूजिक, एनर्जी और शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जो दोसांझ की लाइव परफॉर्मेंस की पहचान है। यह टूर उनके इंटरनेशनल शो के बड़े पैमाने को भारतीय दर्शकों के लिए स्टेडियम के अनुभव में बदल देगा। अहमदाबाद का शो दिलजीत के करियर में एक और अहम पड़ाव है, क्योंकि वह भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में इतने बड़े पैमाने पर सोलो कॉन्सर्ट करने वाले पहले भारतीय आर्टिस्ट बन गए हैं।
अहमदाबाद में फैंस जबरदस्त एनर्जी वाले शो का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें दोसांझ के सबसे बड़े हिट और फैंस के पसंदीदा गाने शामिल होंगे।
इस शो को 'बुकमाईशो लाइव' ने को-प्रोड्यूस और प्रमोट किया है।
दिलजीत ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बम से की थी और बाद में कई हिट गानों के साथ अपनी पहचान बनाई। साथ ही, उनका फिल्मी करियर भी बहुत शानदार रहा है।
उन्होंने पंजाबी और हिंदी सिनेमा में काम किया है। उनके 2024 'दिल-लुमिनाती टूर' ने उनके ग्लोबल कॉन्सर्ट की पहुंच को और बढ़ाया, जिसमें वैंकूवर के बीसी प्लेस में हुआ एक सोल्ड-आउट शो भी शामिल है। वह पंजाबी म्यूजिक, पॉप कल्चर और फैशन को एक खास ग्लोबल अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Sept 2026 9:03 PM IST












