डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया, 23.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त

डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़ किया, 23.63 करोड़ रुपये का सोना जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरई) की मुंबई जोनल यूनिट (एमजेयू ) ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए चल रहे सोने की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरई) की मुंबई जोनल यूनिट (एमजेयू ) ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए चल रहे सोने की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।

इन ऑपरेशन्स में लगभग 23.63 करोड़ रुपये की कीमत का 15.764 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोना जब्त किया गया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

23 और 24 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए "ऑपरेशन स्काई वॉल्ट" में डीआरई अधिकारियों ने अदीस अबाबा से मुंबई आए तीन विदेशी यात्रियों को रोका। विमान की गहन तलाशी में लगभग 18 करोड़ रुपये की कीमत के 12.004 किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें (गोल्ड बार) बरामद हुईं। जांच से पता चला कि यात्रियों ने बाद में निकालने के लिए सोने की छड़ों को विमान के अंदर छिपा दिया था।

एक और खुफिया जानकारी पर आधारित 22 और 23 जुलाई तक चलाए गए "ऑपरेशन मिडास मॉप" के तहत डीआरआई अधिकारियों ने विमान की सफाई करने वाले दो कर्मचारियों, एक यात्री और तस्करी गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पकड़ा। इस ऑपरेशन में लगभग 5.63 करोड़ रुपये की कीमत का 3.76 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोने का बुरादा (वैक्स के रूप में) बरामद किया गया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि यात्री ने दुबई से मुंबई आने वाले एक विमान के अंदर सोना छिपाया था। सफाई कर्मचारियों को चुपके से यह अवैध सोना निकालना था और एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे बाहर ले जाना था।

स्मगलिंग सिंडिकेट के दूसरे सदस्यों की पहचान करने और इस काम में शामिल बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

डीआरई ने कहा कि ये ऑपरेशन संगठित सोना तस्करी नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को फिर से साबित करते हैं, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा होती है।

इससे पहले, 17 जुलाई को डीआरई ने सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था और छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें तीन फिलीपीन नागरिक शामिल थे। यह सिंडिकेट एयरपोर्ट परिसर में काम करने वाले निजी लोगों की मिलीभगत से चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई के रहने वाले हिमांशु उपाध्याय, मोहिद हसन सिद्दीकी और फिरोज सैयद के तौर पर हुई। फिलीपीन नागरिक लाकिम अलीमुदीन नासेर, बेनी लॉयड ओलिवो और क्रिस्टीन जॉय अंदाया पोर्नास्डोरो भी शामिल थे।

डीआरआई के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एक तस्करी सिंडिकेट के लिए काम कर रहे थे। यह सिंडिकेट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में काम करने वाले कुछ लोगों की मदद से दुबई और बैंकॉक से मुंबई आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी करता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 3:41 PM IST

Tags

Next Story