एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

एक्स ने एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी
एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह खासकर युद्ध जैसे संवेदनशील समय में एआई से बने भ्रामक वीडियो पर सख्ती करेगी।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। एलॉन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह खासकर युद्ध जैसे संवेदनशील समय में एआई से बने भ्रामक वीडियो पर सख्ती करेगी।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब यूनाइटेड स्टेट, इजरायल और ईरान के बीच तनाव को लेकर गलत जानकारी फैलने की चिंताएं बढ़ रही हैं।

एक पोस्ट में एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने कहा कि कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है ताकि युद्ध के समय सही और भरोसेमंद जानकारी लोगों तक पहुंचती रहे। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब असली जैसे दिखने वाले फर्जी वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है, जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान में एक व्यक्ति 31 अकाउंट चला रहा था, जो एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट कर रहा था। ये सभी अकाउंट हैक किए गए थे और उनके नाम बदल दिए गए थे।

अगर नई नीति के तहत कोई यूजर बिना साफ जानकारी दिए एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट करता है तो उसे 90 दिनों के लिए रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से निलंबित कर दिया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर स्थायी रूप से प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है।

कंपनी ने “मेड विथ एआई” नाम का एक लेबल भी शुरू किया है, जो ऐसे पोस्ट पर दिखाई देगा जिनमें एआई से बना कंटेंट शामिल होगा। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि सामग्री असली नहीं है।

कंपनी को उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत जानकारी फैलने से रोका जा सकेगा।

हाल ही में अली खामेनेई की कथित मौत की खबरों के बाद वैश्विक तनाव और बढ़ गया है। इन घटनाओं के बीच एलन मस्क और निकिता बियर ने कहा कि एक्स पर ट्रैफिक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, क्योंकि लोग ताजा जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story