दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। गणेशोत्सव पर शुक्रवार को दोनों मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। गणेशोत्सव पर शुक्रवार को दोनों मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। दीपिका बेबी बंप के साथ काफी सावधानी से चलती दिखीं, जबकि रणवीर भीड़ के बीच से तेजी से आगे बढ़ते हुए उनके पास पहुंचे।

मंदिर के लिए दीपिका ने हॉट ऑरेंज, जंगल ग्रीन और पर्पल शेड्स के कॉम्बिनेशन वाला मैटरनिटी एथनिक आउटफिट चुना। वहीं, रणवीर पर्पल कलर के कुर्ते और वाइट पायजामे में नजर आए। दोनों का लुक सिंपल था, लेकिन फेस्टिवल के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।

मंदिर के बाहर रणवीर और दीपिका को देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे। दीपिका बेबी बंप के साथ सावधानी से आगे बढ़ती हुई दिखीं। इसी दौरान रणवीर भीड़ को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़े और दीपिका के साथ आकर चलने लगे। दोनों ने मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

सिद्धिविनायक मंदिर जाने से एक दिन पहले रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। गुरुवार रात वह करी रोड इलाके में स्थित नवसाचा गणपति के दर्शन करने गए। इस दौरान रणवीर क्रीम कलर के कुर्ते में नजर आए थे और उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

रणवीर और दीपिका अपने दूसरे बच्चे के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सितंबर 2024 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे। उन्होंने बेटी का नाम दुआ रखा। कपल ने दुआ को अब तक ज्यादातर मीडिया और पब्लिक की नजरों से दूर रखा है और सोशल मीडिया पर भी उसकी कुछ ही झलकियां शेयर की हैं।

सितंबर 2026 में दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर रणवीर और दीपिका ने बेटी की शुरुआती दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका की मैटरनिटी शूट की झलक देखने को मिली थी। इससे पहले अप्रैल 2026 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। शादी की रस्में कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज परंपरा के अनुसार हुई थीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2026 4:09 PM IST

Tags

Next Story