आंध्र प्रदेश श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में परिवार के पांच सदस्य फंदे से लटके मिले

आंध्र प्रदेश श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में परिवार के पांच सदस्य फंदे से लटके मिले
आंध्र प्रदेश के मंदिर वाले शहर श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में कथित तौर पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

अमरावती, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मंदिर वाले शहर श्रीशैलम में एक रेस्ट हाउस में कथित तौर पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

श्री मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बने विश्राम गृहों में से एक वडेरा सताराम के एक कमरे में दो पुरुष और तीन महिलाएं लटके हुए पाए गए।

पुलिस के अनुसार, कमरे में दो पुरुष पंखे से लटके हुए पाए गए, जबकि तीन महिलाएं वॉशरूम में लटकी हुई मिलीं।

माना जाता है कि उन्होंने तीन दिन पहले यह कठोर कदम उठाया था। लेकिन, इस बात का पता मंगलवार को तब चला जब बंद कमरे से बदबू आने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि सभी पांचों लोग मृत थे।

घटनास्थल का दौरा करने वाले आत्माकुर डीएसपी रामंजनेयुलु ने बताया कि परिवार श्री सत्य साईं जिले के बट्टलापल्ली का रहने वाला था।

माना जाता है कि आर्थिक परेशानियों के कारण परिवार ने आत्महत्या कर ली।

सुधाकर नाम का एक व्यक्ति अपनी तीन बहनों और एक भतीजे के साथ पिछले महीने श्रीशैलम आया था। वे लगभग एक महीने से उस कमरे में रह रहे थे।

मृतकों की पहचान पल्लपु सुधाकर (50), गोगुला आदिलक्ष्मी (36), मल्लेश्वरी (45), श्रीदेवी (33) और मणिकंठा (15) के रूप में की गई है। मणिकंठ मल्लेश्वरी के पुत्र थे।

डीएसपी ने बताया कि परिवार 28 जुलाई को ऑटो-रिक्शा से आया था। उन्होंने कमरा नंबर 11 लिया था और रोजाना 29 रुपये किराया दे रहे थे, जब स्टाफ ने उनसे कमरा खाली करने को कहा, तो उन्होंने और समय मांगा। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वे मंदिर में मन्नत मांगना चाहते हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उनमें से दो महिलाएं तलाकशुदा थीं। सुधाकर ने शादी नहीं की थी और वह अपनी बहनों की देखभाल कर रहा था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीशैलम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंजनयुलु ने कहा कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 2:49 PM IST

Tags

Next Story