असम के खेतों से चिप्स के पैकेट तक सीएम हिमंता सरमा ने बताया 778 करोड़ के निवेश का महत्व

असम के खेतों से चिप्स के पैकेट तक  सीएम हिमंता सरमा ने बताया 778 करोड़ के निवेश का महत्व
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य में बढ़ते निवेश और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने 778 करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे असम में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की वैल्यू चेन बन रही है।

गुवाहाटी, 29 सितंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य में बढ़ते निवेश और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने 778 करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे असम में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की वैल्यू चेन बन रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा कि असम में निवेश बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा मौके बन रहे हैं और यहां के प्रोडक्ट अब राज्य की सीमा से बाहर भी बाजार में पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री सरमा ने पोस्ट में कहा, "अवसर के साथ विकास, 778 करोड़ रुपये का निवेश, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर।" कृषि और उद्योग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के खेतों में उगने वाले आलू से लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले चिप्स के पैकेट तक का सफर उसी तरह के आर्थिक अवसर का प्रतीक है, जिसे राज्य पैदा करना चाहता है।

सीएम सरमा ने कहा, "हमारे खेतों में उगने वाले आलू से लेकर आपकी अलमारी पर रखे 'लेज' के पैकेट तक, यही अवसर है। असम में बना प्रोडक्ट, अब असम से बाहर तक पहुंच रहा है।"

सीएम सरमा द्वारा बताया गया 778 करोड़ रुपये का निवेश असम के प्राइवेट निवेश को आकर्षित करने और पारंपरिक क्षेत्रों के बाहर रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों के लिहाज से भी काफी अहम है। सरकार असम को एक उभरते हुए निवेश स्थल के रूप में प्रमोट कर रही है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य उद्योगों पर फोकस है।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी ने असम के किसानों को संगठित फूड-प्रोसेसिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट की सप्लाई चेन से जोड़ने की क्षमता की ओर भी इशारा किया। इस तरह के जुड़ाव से राज्य के भीतर ही वैल्यू एडिशन के अतिरिक्त रास्ते बन सकते हैं, साथ ही स्थानीय कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंच मिल सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 12:23 PM IST

Tags

Next Story