अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 34 प्रतिशत बढ़ा, इक्विटी म्यूचुअल फंड में हुआ 38,440 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट

अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 34 प्रतिशत बढ़ा, इक्विटी म्यूचुअल फंड में हुआ 38,440 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट
सोमवार को जारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अप्रैल के दौरान निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी रही। इस दौरान कुल इंडस्ट्री इनफ्लो बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भी जोरदार निवेश देखने को मिला।

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अप्रैल के दौरान निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी रही। इस दौरान कुल इंडस्ट्री इनफ्लो बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भी जोरदार निवेश देखने को मिला।

आंकड़ों के अनुसार, एक्टिवली मैनेज्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में अप्रैल के दौरान 38,440.20 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी-कैप फंड सबसे आगे रहे, जहां अप्रैल में 10,147.85 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।

इसके अलावा, स्मॉल-कैप फंड्स में 6,885.90 करोड़ रुपए और मिड-कैप फंड्स में 6,551.40 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया। वहीं, लार्ज-कैप फंड्स में भी 2,524.61 करोड़ रुपए का निवेश आया।

एएमएफआई के मुताबिक, अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ में 3,040.3 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ, जो महीने-दर-महीने आधार पर 34 प्रतिशत अधिक है।

30 अप्रैल तक गोल्ड ईटीएफ का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

दुनिया भर में भी निवेशकों ने अप्रैल के दौरान गोल्ड ईटीएफ में दोबारा निवेश बढ़ाया।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अप्रैल में वैश्विक गोल्ड ईटीएफ में 6.6 अरब डॉलर का निवेश आया। इसमें यूरोप के फंड्स सबसे आगे रहे और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक निवेश दर्ज किया गया।

डेट म्यूचुअल फंड्स में अप्रैल के दौरान 2.47 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया, जिसमें ओवरनाइट और लिक्विड फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश देखा गया।

ओवरनाइट फंड्स में 31,420.45 करोड़ रुपए और लिक्विड फंड्स में 1.65 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ।

इससे पहले अप्रैल में घरेलू म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन 73.73 लाख करोड़ रुपए के एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) के साथ किया था।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद पूरे साल में इंडस्ट्री के एयूएम में 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और करीब 8 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 May 2026 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story